सोमनाथ मंदिर में हुई गणेश पूजन से रावण वेदवती संवाद की लीला

लालकिला ग्राउंड में आज लव कुश रामलीला कमेटी की लीला का मंचन विशेष रूप से बनाए गए सोम नाथ मंदिर के तीन मंजिला एल ई डी लाइटों से चमकते भव्य सेट पर गणेश पूजन की लीला से शुरू हुआ




सोमनाथ मंदिर में हुई गणेश पूजन से रावण वेदवती संवाद की लीला 
सोमनाथ मंदिर में हुई गणेश पूजन से रावण वेदवती संवाद की लीला 
 

रिपोर्ट अफशा खान,
लालकिला ग्राउंड में आज लव कुश रामलीला कमेटी की लीला का मंचन विशेष रूप से बनाए गए सोम नाथ मंदिर के तीन मंजिला एल ई डी लाइटों से चमकते भव्य सेट पर गणेश पूजन की लीला से शुरू हुआ ।लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना इस अवसर पर विशेष अतिथि रहे, गणेश पूजन के साथ हुई लीला रावण वेदवती संवाद तक की लीला के साथ साथ  तुलसीदास  नाटिका और वाल्मीकि द्वारा लव कुश को रामायण वृत्तांत सुनाने का  मंचन हुआ। मंचन के पहले ही दिन लीला ग्राउंड शाम से ही भर गया । अर्जुन कुमार के अनुसार कल मंगलवार को रामजन्म ,पुत्र प्राप्ति  यज्ञ, विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डालना ताड़का वध से सुबाहु वध तक की लीला का मंचन होगा ।

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल के अनुसार लीला में ए आई (AI) तकनीक हाईटेक डिजिटल सिस्टम से लीला का मंचन विदेश के कई टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जायेगा ।



Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन मिलेगा एक पद उच्च मानद रैंक, LG ने दी मंजूरी

एलजी ने एमसीडी शिक्षक की सजा घटाई, ‘अनिवार्य सेवानिवृत्ति’ को किया कम — एक वेतन स्तर घटाकर एक साल की सजा में बदला

दिल्ली विधानसभा के चौथे सत्र में उपराज्यपाल का अभिभाषण: शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा