Posts

,LG वी.के. सक्सेना के नेतृत्व में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बड़ी सौगात—4002 नए पद, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज।

Image
दिल्ली सरकार के चार अस्पतालों में 4002 नए पद सृजित, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल,LG वी.के. सक्सेना के नेतृत्व में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बड़ी सौगात—4002 नए पद, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज। नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने चार सरकारी अस्पतालों में 4002 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। ये पद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा कर्मियों से जुड़े हैं। यह पद सृजन गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल (रघुबीर नगर), डॉ. अंबेडकर अस्पताल (दक्षिणपुरी), संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल स्थित संत दुर्बल नाथ जी ट्रॉमा सेंटर (मंगोलपुरी) और श्री दादा देव मैत्री एवं शिशु चिकित्सालय (द्वारका) में बढ़ी हुई कुल 1515 बेड क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इन 4002 पदों में से 3031 पदों पर स्थायी भर्ती की जाएगी, जबकि 971 पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। सबसे अधिक 1737 पद संजय गांधी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सृजित किए गए हैं। इस फैसले से जीट...

नरेला में उच्च शिक्षा को बड़ा विस्तार, DDA ने GGSIPU और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को सौंपी भूमि

Image
नरेला में उच्च शिक्षा को बड़ा विस्तार, DDA ने GGSIPU और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को सौंपी भूमि नई दिल्ली: नरेला उप-शहर के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नरेला में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (DeTU) को उनके नए परिसरों की स्थापना के लिए भूमि का कब्ज़ा सौंप दिया। यह कार्रवाई उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे, जिन्होंने विश्वविद्यालयों की ओर से भूमि से जुड़े दस्तावेज प्राप्त किए। उपराज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने दोनों विश्वविद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि नरेला में नए परिसरों का विस्तार न केवल दिल्ली बल्कि देशभर के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा और राजधानी को उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा। नरेला में विश्वविद्यालय परिसरों की स्थापना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को स...

एलजी के निर्देश पर दिल्ली की सड़कों पर ‘बॉक्स पार्किंग’ की पहल, 56 स्थानों पर मिलेगी 3 हजार वाहनों को जगहभीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, प्रदूषण भी होगा कम

Image
एलजी के निर्देश पर दिल्ली की सड़कों पर ‘बॉक्स पार्किंग’ की पहल, 56 स्थानों पर मिलेगी 3 हजार वाहनों को जगह भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, प्रदूषण भी होगा कम दिल्ली में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) वी.के. सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी की भीड़भाड़ वाली सड़कों और प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से 56 स्थानों पर ‘बॉक्स पार्किंग’ की पहचान कर उसे लागू किया गया है। इन पार्किंग स्थलों पर लगभग 3000 वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जा सकेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि चांदनी चौक, कमला नगर, विकास मार्ग, नेताजी सुभाष प्लेस, गांधी नगर, रोहिणी, मालवीय नगर, द्वारका और यूसुफ सराय जैसे इलाकों में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण भारी ट्रैफिक जाम लगता है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एलजी ने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान कर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। इसके बाद दि...

दिल्ली विधानसभा के चौथे सत्र में उपराज्यपाल का अभिभाषण: शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा

Image
दिल्ली विधानसभा के चौथे सत्र में उपराज्यपाल का अभिभाषण: शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नई दिल्ली। दिल्ली की आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र के दौरान माननीय उपराज्यपाल ने सदन को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल वर्तमान समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि दिल्ली को भविष्य के लिए एक आधुनिक, समावेशी और टिकाऊ राजधानी के रूप में विकसित करना है। उपराज्यपाल ने बताया कि वर्ष 2025–26 के लिए सरकार द्वारा लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण, परिवहन और पर्यावरणीय स्थिरता को प्राथमिकता दी गई है। Ease of Doing Business और प्रशासनिक सुधार सरकार ने व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए Ease of Doing Business के तहत कई अहम सुधार किए हैं। शराब की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24×7 खोलने की अनुमति दी गई है। स...

मोहन गार्डन थाने के कांस्टेबल अनिल महला की बहादुरी, सिलेंडर ब्लास्ट से बचाई 16 परिवारों की जान

Image
मोहन गार्डन थाने के कांस्टेबल अनिल महला की बहादुरी, सिलेंडर ब्लास्ट से बचाई 16 परिवारों की जान  दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अनिल महला  सैकड़ो लोगों की जान बचाते दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अनिल महिला सिलेंडर को खींचते हुए। नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के जांबाज़ जवानों की बहादुरी एक बार फिर सामने आई है। थाना मोहन गार्डन में तैनात कांस्टेबल अनिल महला ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक बड़े हादसे को टालकर 16 परिवारों की जान बचा ली। यह घटना 20 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:39 बजे की है, जब थाना मोहन गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत एक चार मंजिला इमारत में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही कमांड रूम द्वारा थाना मोहन गार्डन के एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश अंतिल को अवगत कराया गया। वहीं, मौके पर पहुंचने से पहले ही बीट स्टाफ में तैनात कांस्टेबल अनिल महला हालात की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी सहायता का इंतजार किए तत्काल कार्रवाई में जुट गए। कांस्टेबल अनिल महला ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को अकेले ही रसोई से बाहर निकाला और आग पर ...

यमुना किनारे अब होंगे सामाजिक आयोजन, असिता पार्क के हरे-भरे लॉन दिल्लीवासियों के लिए खुले, दिल्ली उपराज्यपाल ने किया ऐलान।

Image
यमुना किनारे अब होंगे सामाजिक आयोजन, असिता पार्क के हरे-भरे लॉन दिल्लीवासियों के लिए खुले नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025 — दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी के लोगों को एक बड़ी और खास सौगात दी है। यमुना नदी के किनारे स्थित असिता पार्क के सुंदर और हरित लॉन अब सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आम जनता को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल माननीय उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के मार्गदर्शन और निगरानी में की गई है, जिनके प्रयासों से दिल्ली में यमुना रिवरफ्रंट को नया स्वरूप मिला है। डीडीए के अनुसार, असिता पार्क में अलग-अलग आकार के कई लॉन उपलब्ध हैं, जिनका दैनिक किराया 40 हजार रुपये से लेकर 3.3 लाख रुपये तक तय किया गया है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार इन लॉन को विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक समारोह और अन्य आयोजनों के लिए बुक कर सकते हैं। सभी बुकिंग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों और कड़े पर्यावरणीय नियमों के तहत की जाएंगी, ताकि यमुना फ्लडप्लेन की प्राकृतिक संरचना को कोई नुकसान न पहुंचे। असिता पार्क लगभग 197 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला एक प्रमुख रिवरफ्रंट पु...

मेट्रो फेज-IV को बड़ी राहत, रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर की वर्षों पुरानी बाधा दूरएलजी वीके सक्सेना ने DMRC को DJB की ज़मीन आवंटन को दी मंज़ूरी

Image
--- मेट्रो फेज-IV को बड़ी राहत, रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर की वर्षों पुरानी बाधा दूर एलजी वीके सक्सेना ने DMRC को DJB की ज़मीन आवंटन को दी मंज़ूरी  दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना नई दिल्ली | 16 दिसंबर 2025 दिल्ली मेट्रो फेज-IV के तहत प्रस्तावित रिठाला-बवाना-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को लेकर वर्षों से चली आ रही सबसे बड़ी प्रशासनिक अड़चन आखिरकार दूर हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ज़मीन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को आवंटित करने की मंज़ूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही रिठाला से रोहिणी सेक्टर-25 तक वायाडक्ट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जो इस कॉरिडोर का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। यह प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था और पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में आपसी सहमति के अभाव में अटका हुआ था। 99 साल की लीज पर ज़मीन, निर्माण कार्य को मिलेगी रफ्तार एलजी की मंज़ूरी के बाद DJB, रिठाला स्थित एसटीपी परिसर की 50 वर्ग मीटर ज़मीन DMRC को स्थायी रूप से (99 वर्ष की लीज पर) सौंपेगा। इसके अल...