स्वच्छता सेवा सप्ताह पर टाउन हॉल में ग़ज़ल नाइट, कर्मचारियों को मिला सम्मान।
स्वच्छता सेवा सप्ताह पर टाउन हॉल में ग़ज़ल नाइट, कर्मचारियों को मिला सम्मान।
अफशा खान, दिल्ली
स्वच्छता सेवा सप्ताह के तहत दिल्ली नगर निगम ने शनिवार की शाम चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में भव्य ग़ज़ल नाइट का आयोजन किया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त अश्वनी कुमार, डिप्टी कमिश्नर सिटी एसपी जॉन, अधिकारी विवेक अग्रवाल सहित निगम के वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ग़ज़ल नाइट का आकर्षण मशहूर गायिका राधिका चोपड़ा रहीं, जिन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवा सप्ताह में योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करना रहा।
निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि स्वच्छता सेवा सप्ताह के दौरान निगम ने सफाई के साथ-साथ नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने बताया कि निगम ने पंजाबी बाग और ग्रेटर कैलाश में शटल पार्किंग का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। साथ ही घोषणा की कि आने वाले समय में दिल्ली में 20 स्थानों पर और शटल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।
आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई की शपथ भी दिलाई और कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कागज से बनी नक्काशीदार वस्तुओं को देख कर उनकी सराहना भी की।
कार्यक्रम के अंत में निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव कुमार ने किया।
Comments
Post a Comment