मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग श्मशान घाट पर ऑटोमेटेड पज़ल कार पार्किंग का उद्घाटन किया, भारत दर्शन पार्क में पार्किंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग श्मशान घाट पर ऑटोमेटेड पज़ल कार पार्किंग का उद्घाटन किया, भारत दर्शन पार्क में पार्किंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास।
  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता


अफशा खान, दिल्ली 
 नई दिल्ली, 25 सितंबर 2025, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत राजधानी दिल्ली को आज दो बड़े तोहफे मिले। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग श्मशान घाट पर दिल्ली नगर निगम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक ऑटोमेटेड पज़ल कार पार्किंग का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर उन्होंने भारत दर्शन पार्क, पंजाबी बाग में एक और पज़ल कार पार्किंग परियोजना का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इकबाल सिंह, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, उप महापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, निगम के नेता सदन प्रवेश वाही, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर तंवर, विधायक कैलाश गंगवाल और नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, स्थानीय नागरिक और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पार्किंग की समस्या लंबे समय से तनाव का कारण रही है। लोग मजबूरी में सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते थे जिससे जाम और विवाद होते थे। ऐसे में ऑटोमेटेड पार्किंग की सुविधा समय की सबसे बड़ी जरूरत थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के हर क्षेत्र में अत्याधुनिक पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि दिल्ली एक आधुनिक और व्यवस्थित राजधानी के रूप में विकसित हो।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि केवल 30 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड पर यातायात की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। यह परियोजना ट्रैफिक सुधार, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और दिल्ली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि 31 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सुविधा केवल पार्किंग स्थल नहीं बल्कि तकनीक और सुशासन का संगम है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही दिल्ली की जनता को 20 और अत्याधुनिक ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व महापौर राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान जनता को यह पार्किंग सुविधा बहुप्रतीक्षित सौगात है। विधायक कैलाश गंगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सरकार ने इसके लिए खजाना खोल दिया है।

नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि पंजाबी बाग श्मशान घाट पर 255 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग का लोकार्पण किया गया है। साथ ही भारत दर्शन पार्क में करीब 200 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है।
पंजाबी बाग श्मशान घाट पार्किंग प्रोजेक्ट

3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित

कुल 225 कारों की क्षमता

09 मॉड्यूल, एसयूवी और सेडान के लिए अलग स्तर

कार निकालने का औसत समय: 150 सेकंड

फ़साड पर विज्ञापन से नगर निगम को अतिरिक्त आय


भारत दर्शन पार्क प्रोजेक्ट

1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल

कुल 188 गाड़ियों की क्षमता

08 मॉड्यूल

लागत: 31.65 करोड़ रुपये (10 वर्षों के संचालन और रखरखाव सहित)


इन दोनों परियोजनाओं से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि दिल्ली की छवि एक स्वच्छ, अनुशासित और आधुनिक राजधानी के रूप में और मजबूत होगी।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन मिलेगा एक पद उच्च मानद रैंक, LG ने दी मंजूरी

एलजी ने एमसीडी शिक्षक की सजा घटाई, ‘अनिवार्य सेवानिवृत्ति’ को किया कम — एक वेतन स्तर घटाकर एक साल की सजा में बदला

दिल्ली विधानसभा के चौथे सत्र में उपराज्यपाल का अभिभाषण: शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा