ऑपरेशन "आघात": संगठित अपराध पर साउथ-ईस्ट जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन "आघात": संगठित अपराध पर साउथ-ईस्ट जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन "आघात": संगठित अपराध पर साउथ-ईस्ट जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अफशा खान, दिल्ली
दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट जिला टीम ने 19 सितंबर को एक अनोखी पहल करते हुए ऑपरेशन आघात—Strike on Organised Crime की शुरुआत की। इस व्यापक अभियान का नेतृत्व जॉइंट सीपी (सदर्न रेंज) संजय जैन और डीसीपी (साउथ-ईस्ट) हेमंत तिवारी ने किया। एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा और ईशान भारद्वाज के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी एसीपी, एसएचओ और उनकी टीमें शामिल हुईं। इसका उद्देश्य जिले से संगठित अपराध को पूरी तरह खत्म करना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

ऑपरेशन के उद्देश्य

संगठित अपराध को पूरी तरह जड़ से समाप्त करना

रिहायशी इलाकों में आपराधिक गतिविधियों को रोकना

नागरिकों में पुलिस पर भरोसा और सुरक्षा की भावना जगाना

पुराने और नए अपराधियों को अपराध की राह से रोककर गैर-पुनरावृत्ति (non-recidivism) की ओर लाना


अभियान की प्रमुख पहलें

अपराध-प्रवण इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाना

अपराधियों की पहचान के लिए खुफिया जानकारी जुटाना और विश्लेषण करना

पूरे जिले में संगठित अपराध के हॉटस्पॉट पर समन्वित कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की अन्य इकाइयों से सहयोग बढ़ाना

नागरिकों को जोड़ने और विश्वास कायम करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम 
बड़ी उपलब्धियाँ

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान—

14 देसी पिस्तौल, 1 आधुनिक पिस्तौल, 24 कारतूस और 16 चाकू बरामद, 28 लोग गिरफ्तार

6,338 क्वार्टर अवैध शराब ज़ब्त, 13 लोग गिरफ्तार

5.985 किलो गांजा, 51 ग्राम हेरोइन, 54 ग्राम एमडीएमए और एक बाइक बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

13 जुआरी गिरफ्तार, 78,350 रुपये नकद बरामद

5 संपत्ति अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल फोन और 2 बाइक बरामद

2 आरोपी एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार

प्रिवेंटिव एक्शन:

धारा 40A/40B – 92

धारा 126/170 BNSS – 72

धारा 126/169 BNSS – 2

धारा 128 BNSS – 7

धारा 129 BNSS – 18

धारा 66 DP Act के तहत 103 वाहन ज़ब्त



जनता से अपील

जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन मिलेगा एक पद उच्च मानद रैंक, LG ने दी मंजूरी

एलजी ने एमसीडी शिक्षक की सजा घटाई, ‘अनिवार्य सेवानिवृत्ति’ को किया कम — एक वेतन स्तर घटाकर एक साल की सजा में बदला

दिल्ली विधानसभा के चौथे सत्र में उपराज्यपाल का अभिभाषण: शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा