,LG वी.के. सक्सेना के नेतृत्व में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बड़ी सौगात—4002 नए पद, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज।
दिल्ली सरकार के चार अस्पतालों में 4002 नए पद सृजित, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल,LG वी.के. सक्सेना के नेतृत्व में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बड़ी सौगात—4002 नए पद, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज।
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने चार सरकारी अस्पतालों में 4002 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। ये पद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा कर्मियों से जुड़े हैं।
यह पद सृजन गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल (रघुबीर नगर), डॉ. अंबेडकर अस्पताल (दक्षिणपुरी), संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल स्थित संत दुर्बल नाथ जी ट्रॉमा सेंटर (मंगोलपुरी) और श्री दादा देव मैत्री एवं शिशु चिकित्सालय (द्वारका) में बढ़ी हुई कुल 1515 बेड क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इन 4002 पदों में से 3031 पदों पर स्थायी भर्ती की जाएगी, जबकि 971 पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। सबसे अधिक 1737 पद संजय गांधी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सृजित किए गए हैं। इस फैसले से जीटीबी, लोकनायक और जीबी पंत जैसे बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।
सरकार पर इससे लगभग 408 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय आएगा।
Comments
Post a Comment